कोरोना संक्रमण की वजह से सरकार की ओर से दी गईं कई छूट 30 जून से खत्म हो जाएंगी। यानी एक जुलाई से बैंकिंग सेक्टर में भी कई नियम बदलने वाले हैं। सबसे बड़ा बदलाव तो यही है कि अब खाताधारकों को अपने खाते में न्यूनतम बैलेंस रखना पड़ेगा।
अलग-अलग बैंकों में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लिए अलग-अलग सीमा है। कोरोना संकटकाल में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने हर बैंक में बचत खाते में औसत न्यूनतम बैलेंस की अनिवार्यता खत्म कर दी थी। हालांकि यह व्यवस्था सिर्फ अप्रैल से जून महीने तक के लिए थी।