कानपुर के चिड़ियाघर में बॉक्सिंग करते टाइगर
- फोटो : ओपी वाधवानी
कानपुर जू में इन दिनों टाइगर्स की बॉक्सिंग को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ लगी हुई है। लोग दूर-दूर से इन चीतों की कलाबाजी देखने आ रहे हैं। सर्दियों में इन टाइगर्स को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिये एक पाइप बाड़े में लगाया गया है। इस पाइप से चीते खूब बॉक्सिंग करते रहते हैं। इसके अलावा सर्द मौसम से शेरों को बचाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।