फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मरम्मत काम के चलते आज इन क्षेत्रों में गुल रहेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। केस्को की ओर से बुधवार को शहर के विभिन्न स्थानों में मरम्मत कार्य के लिए शटडाउन लिया जाएगा। इससे विश्वबैंक बर्रा, बर्रा बाईपास, सेंगर गेस्ट हाउस, अहिरवां धाऊखेड़ा, देवीगंज, संजीवनगर में 10 से पांच बजे तक बिजली कटौती होगी। वहीं, गोविंदनगर, एलआईजी डबल स्टोरी, मिनी एमआईजी, बर्रा दो, यादव मार्केट व केडीए काॅलोनी में 10 से चार बजे तक और मोतीविहार, पांडुनगर, रेवमोती, शिवाजीनगर, नौबस्ता तुलसी विहार, डब्ल्यू ब्लॉक, केशवनगर में सुबह 11 से चार बजे तक बिजली गुल रहेगी। फजलगंज, कालपी रोड, ईएसआई काॅलोनी में सुबह 10:30 बजे से एक बजे तक, विद्युत काॅलोनी, केबी काॅलोनी में सुबह 10 से चार बजे तक, नवाबगंज आजादनगर में 10 से तीन बजे तक विद्युत कटौती होगी। शास्त्रीनगर, विजयनगर, जेपी पार्क, धोबी पार्क, अंबेडकरनगर में सुबह 10 से चार, भैंरव घाट, तिलक नगर, पार्वती बांग्ला रोड, वीआईपी रोड पर सुबह 10 से पांच, रतनपुर, नीम चौराहा, डूडा काॅलोनी में सुबह 10 से चार, विष्णुपुरी, एकतापथ पर सुबह 11 से चार बजे और केशवपुरम ओ व एम ब्लाॅक, राणा प्रतापनगर में सुबह 10 से चार बजे तक बिजली नहीं आएगी। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें