कानपुर। मरम्मत कार्य के लिए केस्को शनिवार को आठ उपकेंद्रों से शटडाउन लेगा। इस वजह से डेढ़ दर्जन से अधिक इलाकों में बिजली नहीं रहेगी। किदवईनगर, के ब्लॉक उपकेंद्र से 11 केवी इनकमर की सीटी बदलने, केबल बॉक्स बनाने के लिए दोपहर 12 से शाम चार बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। किदवईनगर के, ए, वाई ब्लॉक, साकेतनगर, उदयनगर, विराटनगर, मिक्की हाउस, बसंती मार्केट, आरबीआई कॉलोनी, केडीए मार्केट नौबस्ता में बिजली नहीं रहेगी। मंडी परिषद उपकेंद्र से 11 केवी ट्रांसफॉर्मर में मरम्मत कार्य के लिए सुबह 11:00 से दोपहर तीन बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। इस कारण कृष्णा विहार, समाधि पुलिया, सिद्धार्थनगर, बिनगवां गांव, सागरपुरी, खाड़ेपुर कॉलोनी, योगेंद्र विहार, बक्तौरीपुरवा, नारायनपुरी इलाकों में बिजली नहीं रहेगी। इसके अलावा भी अन्य उपकेंद्रों से अलग-अलग समय पर शटडाउन लिया जाएगा। (संवाद)