कानपुर। मरम्मत कार्य और पेड़ों की छंटाई की वजह से केस्को बुधवार को 10 उपकेंद्रों से शटडाउन लेगा। इस वजह से अलग-अलग समय पर एक दर्जन से अधिक इलाकों में बिजली नहीं रहेगी। कल्याणपुर उपकेंद्र से यूटीलिटी शिफ्टिंग के लिए दोपहर 12 से तीन बजे तक शटडाउल लिया जाएगा। इस कारण पनकी रोड, न्यू शिवली रोड व आसपास के इलाकों में बिजली नहीं रहेगी। दबौली उपकेंद्र से क्षतिग्रस्त आडटर डोर बॉक्स मरम्मत कार्य के लिए सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक शटडाउन रहेगा। रतनलालनगर, गोपाला, नार्थ व साउथ फीडर आदि इलाकों में बिजली नहीं रहेगी। जरीब चौकी उपकेंद्र से सुबह दस से दोपहर साढ़े चार बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। इस कारण पीरोड, एचआईजी पार्क इलाके में बिजली नहीं रहेगी। इसके अलावा भी अलग-अलग समय पर अन्य उपकेंद्रों से भी शटडाउन लिया जाएगा। (संवाद)