फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: उज्बेकिस्तान और यूपी की रणजी टीम के बीच जल्द होगा मुकाबला, ग्रीनपार्क में प्रशिक्षण भी लेंगे खिलाड़ी

Wed, 03 May 2023 01:05 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मोहम्मद अजीज ने कहा कि उज्बेकिस्तान के बेहतर खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें समय-समय पर ग्रीनपार्क स्टेडियम प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। हम लोग ऐसे खिलाड़ियों का चयन करेंगे जो क्रिकेट की दुनिया में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
उज्बेकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहम्मद अजीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्बेकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहम्मद अजीज ने बुधवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम का निरीक्षण किया। सबसे पहले वह ग्रीनपार्क की नवनिर्मित विजिटर गैलरी में पहुंचे, जहां मैदान का पूरा इतिहास जाना। उन्होंने कहा कि ग्रीनपार्क स्टेडियम को उज्बेकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपना होम ग्राउंड भी बनाएगा। 

विज्ञापन

खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा
मोहम्मद अजीज ने कहा कि उज्बेकिस्तान के बेहतर खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें समय-समय पर ग्रीनपार्क स्टेडियम प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। हम लोग ऐसे खिलाड़ियों का चयन करेंगे, जो क्रिकेट की दुनिया में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं।
ग्रीनपार्क मैदान को सराहा
ग्रीनपार्क की विजिटर गैलरी देखने के बाद मोहम्मद अजीज ने उसकी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि ग्रीनपार्क स्टेडियम बहुत ही खूबसूरत है। यहां कि विजिटर गैलरी ने इस मैदान में चार चांद लगा दिए हैं। यहां पर आने के बाद लोगों को ग्रीनपार्क के इतिहास के बारे में अधिक जानकारी मिलेगी।

विज्ञापन

यूपी के साथ मैच खेलेगी उज्बेकिस्तान की टीम
उन्होंने कहा कि उज्बेकिस्तान के खिलाड़ी जल्द ही ग्रीनपार्क स्टेडियम में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए आएंगे। यूपी की रणजी टीम के साथ अपना मुकाबला खेलेंगे। कोरोना काल के बाद उज्बेकिस्तान एक ऐसा देश है, जिस को आईसीसी ने मान्यता दी है।
विज्ञापन

14 लड़कों की टीम और आठ टीम महिलाओं की
उज्बेकिस्तान में 14 लड़कों की टीम और आठ टीम महिलाओं की बनाई गई है। क्रिकेट की दुनिया में उज्बेकिस्तान बहुत तेजी के साथ विकास कर रहा है। उन्होंने ग्रीनपार्क में बनी थ्री लेयर पिच का मॉडल भी देखा और कहा कि ऐसी ही पिच उज्बेकिस्तान में भी बनाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें