कानपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष प्रभात मिश्रा, जिलामंत्री उदयराज सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। इसमें जनगणना कार्य में प्रगणक और सुपरवाइजरों की डयूटी लगाए जाने के बाद कटवाने और फिर दूसरों को ड्यूटी देने की जांच की मांग की है। प्रभात ने बताया कि सभी प्रगणक और सुपरवाइजर की ड्यूटी नगर निगम की ओर से लगाई गई थी, लेकिन कई क्षेत्रों के प्रगणकों की ड्यूटी दबावों के चलते काटकर उनके स्थान पर दूसरे कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। प्रगणकों, सुपरवाइजरों को जिस क्षेत्र के लिए ट्रेनिंग दी गई थी, वह क्षेत्र बदल दिया गया है। इससे उन्हें असुविधा हो रही है। उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। (संवाद)