जिले में पर्याप्त है खाद का स्टॉक : जिला कृषि अधिकारी
इटावा। अच्छी वर्षा होने के बाद अब किसान आलू, राई एवं रबी की अन्य फसलों की बुवाई की तैयारी में जुट गए है। शासन की मंशा के अनुरूप किसानों को समय से शुद्ध एवं निर्धारित दर पर कृषि निवेश उपलब्ध कराना आवश्यक है। जिला कृषि अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि जनपद के सहकारी एवं निजी क्षेत्र में यूरिया के लक्ष्य 40786 के सापेक्ष उपलब्धता 14454 एमटी, डीएपी के लक्ष्य 18830 के सापेक्ष 4646 एमटी, एमओपी के लक्ष्य 854 के सापेक्ष 753 एमटी एवं एनपीके के लक्ष्य 3798 के सापेक्ष 2046 एमटी उर्वरक उपलब्ध हो चुकी है। इसके वितरण का कार्य करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि खाद पर्याप्त मात्रा में है किसानों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। किसानों को आवश्यकता के अनुसार खाद हमेशा उपलब्ध रहती है। उन्होंने किसानों से उर्वरकों के भंडारण न करने की अपील की है। (संवाद)