फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बादलों की रही आवाजाही, आज बरसेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। दिनभर बादलों का आवाजाही बनीं रही। इससे तापमान में एक डिग्री की कमी आई। जिससे गर्मी कम महसूस की गई। मौसम विशेषज्ञ ने शुक्रवार को बारिश की संभावना जताई है। गुरुवार को सुबह से ही बादलों की आवाजाही लगी रही। धिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम को हवा की रफ्तार सात किलोमीटर प्रति घंटा रही। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडे ने बताया कि इस बार के मानसून में स्थानीय स्तर पर बारिश हो रही है। कई दिनों से देखने को मिल रहा है कि किसी जिले के एक हिस्से में बारिश हो जाती है जबकि दूसरे हिस्से में हल्की या फिर तेज धूप हो जाती है। अगले तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है। इस बीच बारिश के भी आसार नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें