फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: चार दिन तेज हवाओं संग वज्रपात की आशंका

Wed, 07 Oct 2026 01:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (लखनऊ) द्वारा जनपद में सात से 11 अक्तूबर तक मेघगर्जन, वज्रपात और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई गई हैं। इसके दृष्टिगत प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दुष्यन्त कुमार मौर्य ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा वज्रपात और असमय वर्षा से बचाव के लिए पूर्व तैयारी ही सबसे कारगर है। उन्होंने कहा सचेत व दामिनी एप डाउनलोड कर लें। ताकि मौसम और बिजली गिरने से जुड़ी सटीक चेतावनी समय पर मिल सके। किसी भी आपदा या सहायता की स्थिति में 24 घंटे सक्रिय रहने वाले जिलास्तरीय टोल-फ्री नंबर 1077 या मोबाइल नंबर 9044070030 और 9454416429 पर तुरंत संपर्क करें। मौसम खराब होने व गरज चमक के दौरान पेड़ के नीचे खड़े न हों। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें