फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: बलवंत हत्याकांड में तत्कालीन मैथा चौकी प्रभारी व शिवली थाना प्रभारी दोषी करार

Sat, 19 Oct 2024 06:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात

सार

Kanpur Dehat News: बलवंत हत्याकांड में कोर्ट ने तत्कालीन मैथा चौकी प्रभारी व शिवली थाना प्रभारी को दोषी करार दिया है। 
विज्ञापन
कचहरी में तैनात पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में शिवली के सरैया लालपुर गांव निवासी बलवंत की 12 दिसंबर 2022 को पुलिस पिटाई से मौत हो गई थी। मामले में तत्कालीन एसओजी प्रभारी प्रशांत गौतम सहित आठ लोगों पर हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें जेल भेजा गया था। मामले की सुनवाई अपर जिला जज पंचम पूनम सिंह की अदालत में चल रही है। शनिवार को मामले में अदालत ने तत्कालीन मैथा चौकी प्रभारी ज्ञान प्रकाश पांडेय व तत्कालीन थाना प्रभारी शिवली राजेश सिंह पर दोष सिद्ध किया है। सजा के बिंदुओं पर सुनवाई के लिए 24 अक्तूबर की तिथि तय की है। इस दौरान कचहरी में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें