कानपुर। रेलबाजार के खपरामोहाल में पंपेश्वर मंदिर में चोरों ने मंदिर का ताला तोेड़कर दानपात्र और तांबे का नाग चुरा लिया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पंपेश्वर मंदिर के इंचार्ज राकेश सिंह ने बताया कि देर रात चोर ने मंदिर का तोला तोड़कर दानपात्र चुरा लिया। साथ ही शिवलिंग के पास रखा तांबे का नाग चुरा लिया। सुबह जब वह मंदिर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। दान पेटी में रखी राशि का आंकलन नहीं हो पाया है। राकेश सिंह के अनुसार पिछले वर्ष भी चोर इसी मंदिर से तांबे का नाग और पीतल का त्रिशूल चुरा ले गए थे। सीसीटीवी फुटेज में तीन संदिग्ध कैद हुए हैं। थाना प्रभारी अमान सिंह ने बताया कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद