कानपुर। पनकी थानाक्षेत्र के सरायमीता में सोमवार देर रात कानपुर देहात के मूसानगर के गांव पथार निवासी देव सिंह (36) ने फंदे पर लटककर जान दे दी।
घर से कुछ दूरी पर रहने वाले उसके भाई रामचंद्र ने बताया कि मंगलवार की सुबह भाभी रीना और दो बच्चे सौरभ व धीरज ने शव लटकते देखा तो शोरमचाया। वह बताशे का ठेला लगाते थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पनकी इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि परिजन घटना के पीछे का कारण नहीं बता सके हैं। मामले की जांच की जा रही है।