फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: युवक ने फंदा लगा दी जान

Sun, 26 Nov 2023 01:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मूसानगर। थाना क्षेत्र के हरदुआ खालसा निवासी युवक ने कमरे में कुंडे से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन



हरदुआ खालसा निवासी बाबूराम के बेटे पंकज (28) का शव शनिवार दोपहर कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला। मृतक की भाभी ने शव देखा तो शोर मचाया। इसके बाद अन्य परिवार के लोग व पड़ोसी जा पहुंचे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर साक्ष्य जुटाए। मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि उसके पांच बेटे हैं। सभी अलग-अलग रहते हैं। वह छोटे बेटे पंकज के साथ रहता हैं। शुक्रवार को पंकज, पत्नी पूजा और मां प्रेमा देवी के साथ वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने रिश्तेदारी में गया था। शनिवार की दोपहर वह अकेला घर आ गया। कहने लगा कि मवेशियों के चारा डाल दूं। बीच वाले बेटे दिनेश की पत्नी लक्ष्मी ने देखा कि पंकज आ गया है, लेकिन उसने मवेशियों को चारा नहीं डाला। इस पर जब वह अंदर गई तो कमरे में उसका शव फंदा से लटकता मिला। पंकज की दो बेटियां पांच वर्षीय आस्था और एक वर्षीय आशना हैं। थानाध्यक्ष अखिलेश सचान ने बताया कि मृतक के पिता की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें