फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार भाइयों की सूनी रह गई कलाई: सड़क हादसे में बहन की  मौत, भाई के साथ राखी बांधने जा रहा थी महिला

Wed, 30 Aug 2023 06:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बिधनू थाना प्रभारी प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका आरती के पति चंद्रनारायण त्रिपाठी सीआरपीएफ में जम्मू-कश्मीर में तैनात हैं। शनिवार को वह छुट्टी लेकर घर आने वाले थे।
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो और रोते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब भाइयों के हाथों में राखी कौन बांधेग, क्योंकि उनकी बहन अब इस दुनिया में नहीं रही। मामला कानपुर के भीतरगांव का है। यहां रक्षाबंधन के मुहूर्त से कुछ घंटे पहले हुई अनहोनी से पसेमा गांव में मातम पसर गया है। यहां पर एक सड़क हादसे में एक महिला  की मौत हो गई।

विज्ञापन

महिला चार भाइयों की इकलौती बहन थी, जो भाई के साथ बाइक से राखी बांधने जा रही थी। इसी दौरान साढ़-रमईपुर मार्ग के मंझावन के पास में हादसा हो गया। इसमें ब्रेकर से उछलकर महिला सड़क पर सिर के बल गिर गई। हादसे में उसकी मौत हो गई।
सागरपुरी नौबस्ता निवासी लक्ष्मीकांत दुबे बीएसएफ में हैं और जम्मू-कश्मीर में तैनात हैं। इस समय छुट्टी पर घर आए हैं। सुबह इकलौती बहन आरती देवी (40) को लेने उसकी ससुराल पसेमा साढ़ गए थे। दोपहर बाद बहन आरती दोनों भांजों रचित और शोभित को लेकर सागरपुरी लौट रहे थे।

विज्ञापन

बिधनू थाना क्षेत्र के हरदौली गांव के पास बने ब्रेकर पर बाइक उछल गई। इससे पीछे बैठी आरती सड़क पर गिर गई। राहगीरों की मदद से भाई लक्ष्मीकांत घायल बहन को पास के निजी अस्पताल ले गया, जहां से उन्हें बिधनू सीएचसी भेजा गया। सीएचसी में डॉक्टरों ने आरती को मृत घोषित कर दिया है।
विज्ञापन

सीआरपीएफ में तैनात पति मौत की सूचना पर फफक पड़े
मृतका आरती के पति चंद्रनारायण त्रिपाठी सीआरपीएफ में जम्मू-कश्मीर में तैनात हैं। शनिवार को वह छुट्टी लेकर घर आने वाले थे। घर आने से पहले ही फोन पर पत्नी की मौत की खबर सुनकर चंद्रनारायण फफक पड़े। वे जम्मू-कश्मीर से बिधनू के लिए निकल चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें