इटावा। महिला ने जिला अस्पताल के इमरजेंसी के डॉक्टर पर बाहर से इंजेक्शन लिखने का आरोप लगाया है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि यह वीडियो एक दिन पुराना बताया जा रहा है। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो सोमवार शाम का बताया जा रहा है। इसमें एक महिला बता रही है कि सास के हाथ में चोट लगने पर जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंची थी। महिला ने आरोप लगाया कि इमरजेंसी मेडिकल ऑफीसर (ईएमओ) बाहर से 650 रुपये में दो इंजेक्शन मंगाने का आरोप लगाया। सीएमएस डॉ. पारितोष शुक्ला ने कहा कि बाहर से दवा न लिखने की सभी को सख्त हिदायत दी है। इसके बाद भी अगर बाहर से इंजेक्शन लिखा गया है तो शिकायत मिलने पर जांच करवाकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद