फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बेटे को सकुशल न मिलने पर पीड़ित पिता ने दी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। थाना फ्रेंडस कॉलोनी क्षेत्र के शकुंतला नगर निवासी संजीव कुमार ने अपने बेटे के गायब होने के मामले में पुलिस पर लापरवाही के आराेप लगाए है। संजीव कुमार ने बताया कि 9 सितंबर को उन्होंने अपने बेटे के गुम होने पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाया था। आरोप है कि उनके पुत्र हर्ष को नामजद अभियुक्तों ने अपने कब्जे में ले रखा है और अब तक उसकी बरामदगी नहीं की जा सकी है। संजीव कुमार को आशंका है कि आरोपितों ने हर्ष की हत्या कर शव को कहीं छिपा दिया है। आरोपित खुलेआम मोहल्ले में घूम रहे हैं और आए दिन पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित पिता का कहना है कि वह कई बार थाना फ्रेंड्स कॉलोनी व अन्य उच्च अधिकारियों के समक्ष अपनी गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। शीघ्र कार्रवाई न होने की दशा में पीड़ित पिता ने आंदोलन की चेतावनी दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें