फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गहने साफ करने के बहाने महिला की चेन ले गए टप्पेबाज

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कल्याणपुर में गहने साफ करने के बहाने टप्पेबाजों ने महिला की चेन पार कर दी। आवास विकास एक निवासी प्रियंका देवी ने तहरीर दी है। बताया कि 28 जुलाई की दोपहर दो युवक घर के बाहर आकर गहने और तांबे के बर्तन साफ करने की बात कहने लगे। युवकों ने तांबे का लोटा साफ करने के बाद उनसे उनकी गले में पड़ी सोने की चेन साफ करा लेने की बात कही। चेन युवकों को दे दी। शातिरों ने लोहे के डिब्बे में हल्दी मिला गर्म पानी लिया जिसमें एक विशेष पाउडर व चेन को बंद कर दिया। साथ ही ठंडा हो जाने पर डिब्बा खोलने की बात कहते हुए शातिर रफूचक्कर हो गए। उनके जाने के बाद डिब्बा खोला तो रखी चेन गायब थी। कल्याणपुर थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें