फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: छह दिन बाद भी किशोर का पता नहीं चला

Sun, 30 Jun 2024 10:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां। थाना क्षेत्र के मालवर निवासी राजू तिवारी का बेटा शिव तिवारी (13) गांव के ही पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा आठ का छात्र है। वह 25 जून को घर से लापता हो गया था। किशोर के न मिलने पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर गोंडा व नेपाल तक तलाश की। मगर उसका कोई सुराग नहीं मिला। छह दिन बीत जाने के बाद भी किशोर के न मिलने से मां संगीता, बाबा पुत्तनलाल, दादी आशा तिवारी, बहन,शुभी, उर्मी व छोटे भाई वैभव की चिंता बढ़ गई है। घर में रिश्तेदारी से पहुंच रहे लोग उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं। थानाध्यक्ष महेंद्र पटेल ने बताया कि पुलिस संभावित स्थानों पर किशोर की तलाश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें