अगर आ सको तो बता देना और तुमसे बहुत सी बातें करना चाहते है। तुम्हारे पास बैठकर, एक दूसरे को अपना बनाकर... जीवन भर के लिए तुम्हारा होना चाहते है। हम तुम्हें हमेशा प्यार करते रहेंगे। पढ़कर फाड़ देना, किसी की दिखाना मत।
गुरुवार को पीड़िता ने इसकी जानकारी परिजनों को दी, तो परिजन उसे लेकर सदर कोतवाली पहुंचे। वहां कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह को तहरीर लिखकर दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
वहीं, बीएसए कौस्तुभ सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू की गई है। जांच के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।