फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: उगाही में दरोगा और लापरवाही में सिपाही निलंबित, एसपी ने आदेश के तत्काल पालन के निर्देश भी दिए

Wed, 07 Dec 2022 04:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एसपी ने दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों को अलग-अलग मामलों में निलंबित कर दिया है। निलंबन का आदेश देकर एसपी ने सभी कर्मियों को तत्काल पालन कराने के निर्देश भी दिया है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में उगाही पर एसपी ने दरोगा और लापरवाही में सिपाही को निलंबित कर दिया है। बेहटामुजावर थानाक्षेत्र के गांव तकिया निगोही निवासी दिव्यांग शिवकुमार से खेत की मेड़ बंधवाने के नाम पर उपनिरीक्षक विनोद कुमार से 10 हजार रुपये लिए थे।

विज्ञापन

इसके बाद भी मेड़ ठीक नहीं कराई। पीड़ित का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना ने दरोगा को लाइन हाजिर किया था। जांच रिपोर्ट आने के बाद उसे निलंबित कर दिया है। वहीं, आसीवन थाने में तैनात सिपाही कामेंद्र सिंह की मैनपुरी जिले के उपचुनाव में ड्यूटी लगी थी।
वह ड्यूटी पर नहीं गया। इस पर एसपी ने निलंबित कर दिया है।  वहीं बांगरमऊ कोतवाली में तैनात सिपाही अनिरुद्ध सिंह ने मंगलवार को नशे की हालत में कटरा मोहल्ला निवासी ई रिक्शा चालक अंशू को दौड़ा कर पीटा और खींच कर कोतवाली गेट तक ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें