फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आसमान साफ, दिन का पारा चढ़ा और रात का घटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। आसमान से बादल छंट गए हैं। धूप निकली और दिन का अधिकतम तापमान 24 घंटे में 3.4 डिग्री चढ़ गया। बादलों के न रहने से रात का तापमान दो डिग्री कम हो गया है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि शुक्रवार से दिन में धूप तेज होगी। साथ ही उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलने से सुबह और शाम सुहानी रहेगी। हवाएं हिमालयीय क्षेत्र से ठंडक लेकर आएंगी। डॉ. पांडेय ने बताया कि अभी एक पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में है। इसके असर से बारिश और बर्फबारी हुई है। उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी तो लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 6.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री कम रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें