कानपुर। हैलट के मल्टी सुपर स्पेशियलिटी एंड पीजीआई के विभिन्न विभागों की कमियां दूर होंगी। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा के साथ इस संबंध में जूम मीटिंग हुई। इसमें विभागों में जरूरतों के संबंध में जानकारी ली गई। उन्होंने बताया कि नेफ्रोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी आदि विभागों में जो जरूरत होगी, उसे पूरा किया जाएगा। अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट यूनिट की भी तैयारी चल रही है। डीजीएमई कार्यालट की टीम के निरीक्षण के बाद इस चालू किया जाएगा। अस्पताल व्यवस्था के विभिन्न बिंदुओं पर भी बात हुई। ब्यूरो