फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: विधायक का पीआरओ बताने वाले ने दुकानदार को पीटा, टूटी पसलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कल्याणपुर में नशेबाजी के विरोध में विधायक के पीआरओ और उसके दबंग साथी दुकानदार को गाड़ी में लादकर ले गए। उसे बुरी तरह पीट दिया। उसकी पसलियां टूट गई हैं। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। दबंग का बुधवार को अस्पताल संचालक से झगड़ा हुआ था। कल्याणपुर के आवास विकास तीन निवासी अवधेश चाय की दुकान चलाते हैं। बुधवार रात अवधेश का खुद को विधायक के पीआरओ और उसके दबंग साथी से नशेबाजी का विरोध करने पर विवाद हुआ था। युवक साथी के साथ अवधेश की दुकान पहुंचा। पीड़ित का आरोप है कि दबंग कार में जबरन उठा ले गए और लात-घूंसों से पीटा। उसकी पसलियां टूट गईं। मामले की जानकारी पर परिजनों ने घायल अवधेश को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। कल्याणपुर एसीपी रंजीत कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें