कानपुर। रामबाग में हुई 71 वर्षीय प्रेमलता मिश्रा के हत्यारोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है, लेकिन उनसे लूटे गए गहने खरीदने वालों की तलाश जारी है।
आरोपियों से पूछताछ में शुक्लागंज के सराफा कारोबारी का नाम सामने आया था। उसको पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है। सोमवार को भी टीम ने कानपुर और आसपास के जिलों में दबिश दी है। इस मामले में पुलिस ने पड़ोस के नितिन त्रिपाठी, चमनगंज के सारिक और शुक्लागंज के शहनवाज को गिरफ्तार कर हत्या का राजफाश किया था। डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस की जांच में सामने आया कि पूर्व शिक्षक के घर से लूटे गए जेवरात उन्होंने शुक्लागंज के सराफा काराेबारी को बेच दिए हैं। उसकी तलाश जारी है।