फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महीने भर से मांग रहे सैनिटाइजेशन मशीन अब तक नहीं मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर आदर्श त्रिपाठी कानपुर। वार्ड 76 हरबंश मोहाल के पार्षद अमित मेहरोत्रा बबलू ने एक महीने का समय बीतने के बावजूद अब तक सैनिटाइजेशन मशीन न मिलने की शिकायत महापौर प्रमिला पांडेय से की है। महापौर को भेजे पत्र में पार्षद ने लिखा है कि कई बार अनुरोध के बावजूद अब तक उनके वार्ड में सैनिटाइजर मशीन नहीं भेजी गई है। हर बार सिर्फ आश्वासन मिला कि आज आएगी परंतु आज तक नहीं कोई तारीख निश्चित नहीं हुई। अगर पार्षदों की सुनवाई न हो तो बहुत शर्म की बात है। इससे लगता है कि हमारा सेनापति कहीं न कहीं मजबूर और लाचार है। ---- पार्षदों के साथ भी ठगी के खुलासे की मांग कानपुर। पार्षदों ने बृहस्पतिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील बजाज के साथ एसपी क्राइम से मिलकर साथी पार्षदों अंजू मिश्रा, राकेश कुमार और अवनीश खन्ना के साथ हुई ठगी के मामले का जल्द खुलासा करने की मांग की। एसपी ने जांच कर रहे इंस्पेक्टर लाल सिंह को बुलाकर घटना के खुलासे के निर्देश दिए। महेंद्र पांडेय, कौशल मिश्र, अनुपम मिश्रा, दीपक चौहान, संजय बाथम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें