कानपुर। 2024 में हाईस्कूल में यूपी में सातवीं रैंक लाने वाली छात्रा खुशी द्विवेदी के घर के पास सड़क की गुरुवार को दोबारा नापजोख हुई। मंगलवार को जोन-2 के कनिष्ठ अभियंता आकाश दीप ने नाप कराई तो यह लगभग 230 मीटर की निकली थी। सड़क ज्यादा लंबी होने का हवाला देकर अधिकारियों ने दो टुकड़े में सड़क निर्माण की बात कही थी। इसकी सूचना जब महापौर प्रमिला पांडेय को मिली तो उन्होंने आकाश दीप से पूरी सड़क की नाप कर निर्माण की बात कही। छात्रा के पिता संजीव कुमार द्विवेदी ने बताया कि अब पूरी 230 मीटर की पूरी सड़क बनेंगी। संवाद