कानपुर। आनूपुर से बरीपाल जाने वाले मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग संख्या-48 को 20 से 30 अक्तूबर तक बंद रखा जाएगा। सीनियर सेक्शन इंजीनियर (पीवे) घाटमपुर उपेंद्र कुमार ने बताया कि हमीरपुर रोड-यमुना साउथ बैंक रेलखंड पर स्थित एक क्राॅसिंग पर 20 अक्तूबर की सुबह आठ बजे से 10 दिन तक मरम्मत काम कराया जाएगा। इस दौरान आनूपुर-बरीपाल आने-जाने वाले वाहन चालक रेलवे क्रॉसिंग संख्या-46 और 50 से होकर गुजरेंगे। रेलवे ने लोगों से असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है। (संवाद)