कानपुर। गार्डेनिया पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव जेनेसिस 2के26 के दूसरे दिन गुरुवार को ऑपरेशन सिंदूर की प्रस्तुति ने दर्शकों को भावुक कर दिया। देशभक्ति से ओत-प्रोत इस मंचन में त्याग, समर्पण और राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिससे सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। ध्रुपद गायन कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ मैनेजिंग डायरेक्टर सुमन द्विवेदी, फाउंडर अनिल द्विवेदी, डायरेक्टर नीलम द्विवेदी और चीफ डायरेक्टर सौरभ द्विवेदी ने दीप जलाकर किया। छात्रों ने सशक्त और मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। समारोह में भक्ति, वीरता, उत्साह और देशभक्ति के विविध रंग देखने को मिले। शिव विवाह की भावपूर्ण प्रस्तुति ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया, जबकि जंगल सफारी की झांकी ने रचनात्मकता और उत्साह का आकर्षक प्रदर्शन किया। अन्य प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। (ब्यूरो)