फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसानियत शर्मसार: अस्पताल की जमीन में तड़पती रही प्रसूता, कमरे के अंदर सोते रहे डॉक्टर, पढ़ें पूरा मामला

Sat, 07 Jan 2023 06:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

जिला महिला अस्पताल में मनमानी का रवैया देखने को मिला है। दरअसल, यहां एक प्रसूता दर्द से तड़पती रही, लेकिन सो रहे डॉक्टरों की नींद नहीं टूटी। वहीं, पीड़िता के पति के द्वारा डॉक्टरों की शिकायत पर सीएमएस भड़क गईं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में प्रशासन के तमाम प्रयासों के बाद भी सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों का रवैया नहीं बदल रहा है। जिला महिला अस्पताल में शनिवार सुबह दर्द से तड़प रही प्रसूता काफी देर तक बाहर जमीन पर पड़ी तड़पती रही और कमरे में डॉक्टर सोते रहे।

विज्ञापन

इसकी शिकायत पर फोन पर सीएमएस से की गई, तो वह मरीज के तीमारदार को धमकाने लगीं। इधर प्रसूता की हालत बिगड़ती देख परिजन उसे लेकर निजी नर्सिंग होम पहुंचे। इस पूरे मामले का ऑडियो वायरल हुआ है। इसकी पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। 
कोतवाली के आशानगर निवासी रमन गुप्ता शनिवार सुबह करीब पांच बजे पत्नी गीता को प्रसव पीड़ा होने से पर महिला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां देखा तो ड्यूटी रूम का दरवाजा अंदर से बंद था और डॉक्टर अंदर सो रहीं थीं। उन्हें बुलाने पर भी नहीं उठीं।

विज्ञापन

दो घंटे तक तड़पती रही प्रसूता
रमन का कहना है कि पत्नी करीब दो घंटे तक बाहर जमीन पर पड़ी तड़पती रही। उसने कई बार ड्यूटी रूम का दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर सो रहीं डॉक्टर की नींद नहीं टूटी। इस पर उसने फोन करके सीएमएस से शिकायत की। उनके बीच हुई बात का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रमन का कहना है कि अस्पताल में डॉक्टर सो रहीं हैं, तो उधर से सीएमएस कह रहीं हैं कि बकवास कर रहे हो। मरीज को देख लिया गया है। दर्द से तड़प रही गीता की हालत देख कर वहां भर्ती मरीजों के तीमारदार व रमन ने उसे वहां से उठाकर एक निजी नर्सिंग होम लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

सीएमएस बोली- डॉक्टरों ने बोला झूठ
सीएमएस डॉ. विनीता चतुर्वेदी का कहना है कि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उनसे झूठ बोला कि मरीज को देख लिया गया है। इससे लग रहा है कि वहां के डॉक्टर और स्टॉफ मनमानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें