कानपुर। नरवल और सरसौल क्षेत्र में पुलिस और राजस्व निरीक्षक की उपस्थिति में गुरुवार को खाद वितरित की गई। उपजिलाधिकारी विवेक कुमार मिश्रा ने कहा कि टोकन व्यवस्था के आधार पर किसानों को खाद उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने महाराजपुर सोसाइटी पर पहुंचकर वितरण कार्य का शुभारंभ कराया। वहीं, पुरवामीर सहकारी समिति में भी गुरुवार शाम को 500 बोरी खाद पहुंच गई है। सचिव राजू सिंह ने बताया कि शुक्रवार को खाद वितरित की जाएगी। (संवाद)