कानपुर। रावतपुर थानाक्षेत्र में तीन दिन पहले हादसे में घायल बुजुर्ग रामसनेही कटियार (92) ने इलाज के दौरान बुधवार रात दम तोड़ दिया।
काकादेव शिवपुरी निवासी राजीव कटियार के अनुसार पिता रामसनेही कटियार 20 जुलाई की सुबह चार बजे टहलने निकले थे। घर से कुछ दूर एक गेस्ट हाउस के पास मसवानपुर से गीतानगर क्रॉसिंग की ओर जाते समय तेज रफ्तार के कुंडे से लटकी रस्सी उनके पैरों में जा फंसी। इससे वह गिरकर घायल हो गए थे। उन्हें हैलट में भर्ती कराया गया था। यहां बुधवार रात करीब 11 बजे माैत हो गई। रावतपुर थाना प्रभारी केके मिश्रा ने बताया कि पीड़ित पक्ष से तहरीर मिली है। फुटेज के आधार पर ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।