उन्नाव जिले में सीओ पुरवा विक्रमाजीत सिंह 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो गए थे। उनके सेवानिवृत्त होने के 20 दिन बीत जाने के बाद भी नए सीओ की तैनाती नहीं की गई है। इससे हसनगंज सीओ दीपक कुमार पुरवा का भी चार्ज देख रहे हैं।
क्षेत्र के श्याम लाल, अरुण, अजय, योगेंद्र, अंगद समेत अन्य ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र का सीओ न होने से पीड़ित जिला मुख्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। इससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने क्षेत्र में जल्द सीओ की तैनाती की मांग उठाई है।