औरैया जिले में दिल्ली-हावड़ा रूट के रेलवे स्टेशन अछल्दा और ब्लाकहट घसारा के पास डाउन ट्रैक पर मंगलवार रात प्रेमी युगल ने राजधानी एक्सप्रेस से कटकर जान दे दी। दोनों मृतकों की शिनाख्त कानपुर देहात के थाना अकबरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिजनों को जानकारी दी है।
कानपुर देहात के कोतवाली अकबरपुर के बिगाही गांव निवासी अतुल अग्निहोत्री (25) पुत्र रमाकांत अग्निहोत्री व कोतवाली अकबरपुर के कन्हैया नगर,कस्बा अकबरपुर निवासी पारुल गौतम (18) पुत्री जागेंद्र प्रसाद गौतम निवासी के शव रेलवे ट्रैक पर मिले। दोनों मृतकों के हाथ एक दूसरे से बंधे थे। सिर धड़ से अलग मिले हैं।
सूचना पर क्षेत्राधिकारी महेंद्र प्रताप व थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह समेत आरपीएफ जवान मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल की। घटना स्थल से कुछ दूरी पर युवती का एक बैग मिला। उनके पास से मिले आधार कार्ड, फोन से उनकी शिनाख्त पुलिस ने की है। पुलिस की छानबीन में पता चला कि मृतक युवक शादीशुदा है।