फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कल सुबह से महंगा होगा जीटी रोड से दिल्ली का सफर, शिवराजपुर में सुबह आठ बजे चालू हो जाएगा टोल प्लाजा

Fri, 01 Sep 2023 08:43 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur GT Road: एनएचएआई के परियोजना निदेशक ने बताया कि मंधना स्थित रामा मेडिकल कालेज रेलवे क्रॉसिंग के पास से कन्नौज तक जीटी रोड चौड़ीकरण कार्य पूरा हो गया है। इस रूट में शिवराजपुर में टोलप्लाजा बनाया गया है। इसमें 2 सितंबर को सुबह 8:00 बजे से टोलटैक्स लगने लगेगा।
विज्ञापन
शिवराजपुर, जीटी रोड में बना टोल प्लाजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में जीटी रोड पर शहर से कन्नौज के बीच पहली बार दो सितंबर से सफर महंगा हो जाएगा। छह लेन के इस चमाचम राजमार्ग पर सुबह आठ बजे से टोलटैक्स लगने लगेगा। इसके लिए शिवराजपुर में बने टोलप्लाजा बनाया है। एनएचएआई बोर्ड लगाने के साथ ही तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है।

विज्ञापन

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे की तुलना में इस रूट से दिल्ली की दूरी कम है, जेब भी तुलनात्मक रूप से कम ढीली करनी पड़ेगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने रामा मेडिकल कॉलेज रेलवे क्रॉसिंग, मंधना से कन्नौज तक जीटो रोड चौड़ा करते हुए छह लेन करने का कार्य पूरा कर लिया है।
इस रेलवे क्रासिंग से आईआईटी के बीच एलीवेेटेड फ्लाईओवर में 30-30 मीटर के तीन स्पेन का निर्माण शेष है। वह भी सितंबर में पूरा करने और अक्तूबर में इसे भी वाहनों के आवागमन के लिए खोलने की योजना बनाई गई है। यहां से कन्नौज तक 60 किलोमीटर लंबे रूट के अंतर्गत शिवराजपुर में टोल प्लाजा बनाया गया है।

विज्ञापन

लगाए जा रहे हैं सीसीटीवी और अन्य उपकरण
इसमें सीसीटीवी कैमरे, कंप्यूटर, कंट्रोल रूम, बोर्ड आदि लगाए जा रहे हैं। चार पहिया वाहनों के लिए एक तरफ का सफर (सिंगल जर्नी) के लिए 95 रुपये टोलटैक्स लगेगा, जबकि 24 घंटे में ही वापसी करने (डबल जर्नी) करने पर 140 रुपये टोल टैक्स लिया जाएगा।

दो महीने में बढ़ सकता है 30 प्रतिशत टोल टैक्स
आईआईटी से मंधना के बीच छह लेन के एलीवेटेड रोड (उपरिगाममी मार्ग) के 90 मीटर हिस्से में निर्माण रुका है। ऐसा वहां स्थित हाईटेंशन लाइन शिफ्टिंग में विलंब की वजह से हुआ। इस लाइन को शिफ्ट करने के लिए एक तरफ लगने वाले हाईटेंशन लाइन के टॉवर के कॉलम बन गए हैं। दूसरी तरफ भी सितंबर में ही कॉलम बनाते हुए टॉवर ऊंचा होना है। इसके बाद उपरिगामी मार्ग का अधूरा निर्माण पूरा किया जाएगा। एनएचएआई के अधिकारियों के अनुसार अक्तूबर में यह कार्य पूूरा कर वाहनों का आवागमन शुरू करते ही टोलटैक्स बढा दिया जाएगा।

3200 करोड़ से निर्माण
एनएचएआई करीब 3200 करोड़ से आईआईटी के पास से कन्नौज तक 60 किलोमीटर जीटी रोड का चौड़ीकरण करा रहा है। रामा मेडिकल कालेज रेलवे क्रासिंग से कन्नौज, अलीगढ़ होते हुए दिल्ली तक चौड़ीकरण पूरा हो गया है। इस वजह से इस रूट के कानपुर - कन्नौज सेक्शन में टोल टैक्स लगाने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

जीटी रोड से दिल्ली जाने में 65 किमी की दूरी कम
लखनऊ एक्सप्रेसवे की तुलना में इस मार्ग से दिल्ली जाने में करीब 60 किलोमीटर दूरी बचेगी। लखनऊ एक्सप्रेसवे से कानपुर से दिल्ली करीब 500 किलोमीटर दूर पड़ती है। जबकि जीटी रोड से जाने में करीब 435 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी।

मंधना स्थित रामा मेडिकल कालेज रेलवे क्रॉसिंग के पास से कन्नौज तक जीटी रोड चौड़ीकरण कार्य पूरा हो गया है। इस रूट में शिवराजपुर में टोलप्लाजा बनाया गया है। इसमें 2 सितंबर को सुबह 8:00 बजे से टोलटैक्स लगने लगेगा। सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय ने वाहनों के प्रकार के हिसाब से टोल की दरें स्वीकृत कर दी हैं।  -प्रशांत मिश्रा, परियोजना निदेशक, एनएचएआई
विज्ञापन

शिवराजपुर टोल प्लाजा की दरें
वाहन का प्रकार                                       एक बार का टैक्स            आना-जाना
कार, जीप, वैन सहित हल्के मोटर वाहन                  95                        140
मिनी बस, हल्के व्यवसायिक वाहन                       150                       225
बस, ट्रक (दो एक्सल)                                          315                       475
तीन एक्सल के व्यवसायिक वाहन                        345                       520
चार से छह एक्सल वाले वाहन                              500                      745
सात या इससे ज्यादा एक्सल वाले वाहन                605                       910
 (नोट - प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वालों के गैर व्यवसाकि वाहनों के मासिक पास 330 रुपये में बनेगा। महीने में 50 एकल यात्रा और जिले में पंजीकृत व्यवासिक वाहनों के लिए अलग - अलग शुल्क निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें