फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के लिए टोटकों का सहारा: कहीं महिलाएं हल से जोत रहीं खेत, तो कहीं बच्चे मांग रहे लेदा

Thu, 14 Jul 2022 09:16 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

प्रदेश में मानसून सीजन की शुरूआत के बाद भी बारिश का कोई नामोनिशान नहीं है। वहीं, लोग गर्मी और उमस से बेहाल हैं। बारिश की राह ताकते अब लोग थक गए हैं। ऐसे में पुरानी मान्यताओं के अनुसार लोग अलग-अलग तरह से इंद्रदेव को मनाने में लगे है, ताकि बारिश हो सके।
विज्ञापन
बारिश न होने की वजह से खेत में हल चलाती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में बारिश न होने से लोग भीषण गर्मी और उमस से परेशान हो रहे हैं। वहीं, ग्रामीण इलाकों में बारिश न होने से किसानों की फसलों पर सीधा असर पड़ रहा है। फसल की बुआई का समय निकल जा रहा है, लेकिन बारिश नहीं हो रही है। अब ऐसे में ग्रामीण महिलाएं इंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए कंधे पर हल रख कर खेतों में जुताई कर रही हैं। बताते हैं कि इस टोटके से ग्रामीणों को बारिश होने की आस है।

विज्ञापन

प्रदेश के कुछ हिस्सों में जोरदार बारिश शुरू हो चुकी है, लेकिन इटावा में बारिश न होने के चलते सूखे के आसार बन रहे हैं। भीषण गर्मी और उमस से जहां आम जनमानस परेशान है। वहीं, बारिश सबसे ज्यादा मार किसानों पर पड़ रही है। खेतों में धान की फसल की बुवाई का समय चल रहा है, लेकिन बारिश न होने के चलते किसान खेतों में धान नहीं बुवाई नहीं पा रही है। पूरे आषाढ़ बारिश न होने के बाद सावन से लोग आस लगाए हैं। 

सावन के पहले दिन गुरुवार को भी धूप-छांव का खेल चलता रहा, लेकिन बदरों ने तरस नहीं खाया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री तो न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अब बारिश के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं टोटके कर रही हैं। इंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए जसवंतनगर इलाके में भतौरा गांव में महिलाओं ने सूखे पड़े खेतों में हल चलाकर और गीत मल्हार गाकर रूठे हुए बादलों को मनाने के लिए खेतों में हल चला रही हैं। 
विज्ञापन

ग्रामीण महिला शकुंतला देवी ने बताया कि इंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए हल चलाया जा रहा है, जिससे कि बारिश हो सके और हमारी फसलें बच सकें। वहीं, कई जगह बच्चे लेदा मांगते दिखाई पड़ रहे हैं। इसमें नगर या गांव के कुछ बच्चे घर घर जाकर गाना गाते हैं कि लेदा-लेदा पानी दे, कारे मेघा पानी दे, पानी दे फिर धानी दे। उधर, मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शुक्रवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। शनिवार से बारिश होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें