इटावा। बीएसए डॉ.राजेश कुमार ने बढ़पुरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय नगला खादर के इंचार्ज प्रधानाध्यापक विपिन कुमार का दो दिन का और शिक्षामित्र अनीता देवी का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश जारी किय है। बीएसए ने बताया कि नगला खादर में निरीक्षण के दौरान शिक्षण व्यवस्था खराब मिली थी। इसके साथ ही 19 सितंबर को प्रधानाध्यापक की ओर से एसआरजी को धमकाने का भी आराेप है। इन्हीं वजहों से उनका वेतन रोका गया है। (संवाद)