पुलिस के मुताबिक कहीं और हुई है हत्या
वहीं, चेहरा और बाकी शरीर जल चुका है। सीओ सिटी ने बताया कि किसी अन्य स्थान पर हत्या करने के बाद शव को किसी ज्वलनशील पदार्थ से जलाने के बाद फेंका गया है। उन्होंने बताया कि सभी संभावित बिंदुओं पर घटना की जांच की जा रही है। फोरेंसिक और सर्विलांस टीम को भी लगाया गया है।
तीन मार्गों से जुड़ा है लिंक मार्ग, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
जिस स्थान पर शव मिला है वह लखनऊ-कानपुर हाईवे, उन्नाव-शुक्लागंज मार्ग और गंगा बैराज मार्ग को जोड़ता है। पुलिस सूत्रों के अनुसार किसी वाहन से शव को हाईवे या अन्य लिंक मार्ग से किसी वाहन से लाकर यहां फेंका गया है। पुलिस, घटना स्थल से जुड़ने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।