कानपुर। किदवईनगर निवासी युवती के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसकी एडिटेड फोटो वायरल कर दी। इससे उसका रिश्ता टूट गया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ किदवईनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। निरालानगर निवासी युवती के अनुसार किसी अज्ञात ने उनके नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना ली। इसके जरिये उनकी आपत्तिजनक फोटो उनके रिश्तेदारों और परिचितों को भेजी गई। इससे उनकी सामाजिक छवि खराब हुई। पहले से तय विवाह संबंध भी टूट गया। किदवईनगर इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। (संवाद)