फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: युवती को स्टेशन मास्टर ने बचाया, मालगाड़ी के आगे कूदने किया प्रयास, परिजनों के डांटने से हुई थी नाराज

Sat, 08 Apr 2023 08:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: बीघापुर क्षेत्र में मालगाड़ी के आगे कूदने की कोशिश कर रही युवती को स्टेशन मास्टर ने बचा लिया। बताया जा रहा है कि परिजनों की डांट से क्षुब्ध युवती ने ऐसा कदम उठाया। पुलिस ने युवती को समझाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले के बीघापुर क्षेत्र में परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर युवती ने मालगाड़ी के आगे कूदने की कोशिश की। समय रहते स्टेशन मास्टर ने उसे पकड़ लिया। परिजनों को बुलाया गया। काफी समझाने के बाद परिजन उसे साथ लेकर चले गए।

विज्ञापन

ओसियां निवासी पंकज दीक्षित की बेटी पूजा (28) का परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था । इससे आहत होकर वह रेलवे स्टेशन पहुंच गई। तभी कानपुर से लालगंज की ओर जा रही मालगाड़ी के आगे कूदने का प्रयास किया।
तभी पास में खड़े स्टेशन मास्टर सलीम खान उसे पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस पहुंची। परिजनों को बुलाया गया। बाद में समझाबुझाकर उसे घर भेजा गया। कोतवाल बृजेश शुक्ला ने बताया कि परिजनों से बेटी नाराज हो गई थी। उसे समझा कर घर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें