कानपुर। मकराबर्टगंज निवासी युवती ने कर्नलगंज थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि मंगलवार सुबह वह गुमटी नंबर पांच पर जिम गई थीं। लौटते समय वह ई-रिक्शा में बैठकर घर आ रही थीं। जरीब चौकी के पास दो युवक भी उसी ई-रिक्शा में सवार हो गए। उनमें से एक युवक अश्लील टिप्पणी करने लगा। पीड़िता के अनुसार जब ई-रिक्शा कर्नलगंज थाने के बगल में फायर स्टेशन चुन्नीगंज के बाहर रुका तो विरोध किया। इस पर दोनों युवक भड़क गए और उन्हें ई-रिक्शा से खींचकर थाने के बगल में ले जाकर पीटने लगे। भागकर कर्नलगंज थाने पहुंचीं तब तक आरोपी भाग निकले। कर्नलगंज इंस्पेक्टर विनीत कुमार ने बताया कि अरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़, धमकाने की रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। संवाद