फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शुक्लागंज का निकला हादसे में जान गंवाने वाला ई-रिक्शा चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। फीलखाना के पटकापुर में मंगलवार रात ऑनलाइन फूड कंपनी के पास तेज रफ्तार कार से कुचलकर जान गंवाने वाला ई-रिक्शा चालक मो. आसिफ (36) शुक्लागंज के अहमदनगर का रहने वाला निकला। चाचा रईस ने बताया कि वह कानपुर में ही ई-रिक्शे से व्यापारियों का माल ढोने का काम करता था। उसकी चार बहनें हैं। ज्यादातर वह काम खत्म करने के बाद एजेंसी में सो जाता था। काफी कम ही घर आता था। फीलखाना में पटकापुर इलाके में लार्ज ऑफ हार्मनी चैरिटेबल ट्रस्ट के गेट के पास मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार चला रही युवती ई-रिक्शा चालक को टक्कर मारते हुए कुछ दूर तक घसीटती ले गई। हादसे के बाद कार में बैठी दो युवतियां भाग निकली थीं। ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई थी। एसीपी कोतवाली आशुतोष सिंह ने बताया कि परिजन ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर चालक की पहचान की है। हादसे में नई सड़क निवासी वसीम को हिरासत में लिया गया है। उसके हादसे के वक्त कार में मौजूद होने की आशंका है। एसीपी ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें