फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: थोक दवा बाजार में जांच करेगा ड्रग विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। दवाओं की अधिकतम खुदरा कीमत और उनके वास्तविक खरीद मूल्य के बीच अंतर और मार्जिन में गड़बड़ी के मामले में अब ड्रग विभाग थोक दवा बाजार की गहराई से जांच करने जा रहा है। हाल ही में शासन के कड़े निर्देशों पर लखनऊ से आई विशेष जांच टीम ने शहर के चार मेडिकल कॉलेजों में छापा मारा था। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों को दवाओं की वास्तविक लागत और उन पर दर्ज एमआरपी के बीच बहुत बड़ा अंतर देखने को मिला जिससे बड़े पैमाने पर मुनाफाखोरी की आशंका जताई जा रही है। मामले की जांच के दौरान मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया कि उन्होंने इन दवाओं की खरीद स्थानीय थोक दवा बाजार बिरहाना रोड स्थित फर्मों से की है। जांच टीम को भी मेडिकल कॉलेजों से बिरहाना रोड की ही कई फर्मों के बिल मिले हैं। सहायक आयुक्त गोविंद गुप्ता ने बताया कि बिलों के आधार पर अब ड्रग विभाग थोक दुकानों की जांच करेगा। इसमें मुख्य रूप से यह पता लगाया जाएगा कि मेडिकल कॉलेजों में दवाएं कितने में सप्लाई की गई थीं और वास्तविक मार्जिन कितना रखा गया था। गड़बड़ी मिलने पर संबंधित फर्मों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें