इटावा जिले के बकेवर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव खेतों में पड़े टीनशेड में संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे पर झूलता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की है। निवाड़ीकला कस्बे के मुख्य बाजार के पीछे स्थित लाब से करीब 100 मीटर दूरी पर रामनाथ पाल का खेत है। खेत पर वह थोड़ी सी जगह में टीनशेड और हैंडपंप लगाए है।
सुबह जब ग्रामीण वहां से गुजरे, तो संतकुमार सैनी के के पुत्र शिवनंद का शव टीनशेड में झूलता दिखाई दिया। शव कस्बे के ही युवक का होने पर ग्रामीणों ने उसके परिजनों को सूचना दी। परिजनों की सूचना पर चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार, बकेवर थाना प्रभारी रणबहादुर सिंह और सीओ विवेक जावला ने जांच पड़ताल की और शव को नीचे उतरवाया।
वहीं फोरेंसिक टीम ने हत्या या आत्महत्या दोनों पहलुओं को देखते हुए आवश्यक जानकारी हासिल की। युवक के पिता संतकुमार ने बताया कि उनके चार बेटे है और यह दूसरे नंबर का था। घर में कोई विवाद नहीं था। इन दिनों वह धान की रोपाई के काम कर रहा था। उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है, उनका बेटा फांसी नहीं लगा सकता। उसकी हत्या की गई है।