फंदा लगाकर की है आत्महत्या
रात नौ बजे के करीब पुलिस को ग्रामीणों से खुशी की संदिग्ध हालात में मौत हो जाने की जानकारी मिली। जिसके बाद कोतवाली पुलिस शिवपुर चपोरा पहुंची थी। लाडली देवी को छोड़कर घर के अन्य सदस्य भी नहीं मिले। लाडली देवी ने पुलिस को बताया कि खुशी ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है।
मोबाइल पर मिले नंबरों की जांच कर रही है पुलिस
इसे लेकर पुलिस असंतुष्ट नजर आ रही है। यही वजह है कि तीन डाक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। चादर से शव ढका मिलने समेत कई बिंदुओं को लेकर पुलिस मामले को आत्महत्या के साथ-साथ हत्या के पहलु से जोड़कर देख रही है। वहीं युवती के मोबाइल फोन पर मिले पांच नंबरों की जांच पुलिस कर रही है।
हत्या है या आत्महत्या पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो जाएगा। मौत की सूचना देकर देर रात तक शव कमरे में बंद रखा जाना घटना को संदिग्ध बना रहा है। अन्य परिजन का घर से फरार हो जाना यह भी सवाल खड़े कर रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। -ललित कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक