कानपुर। जरौली इलाके में रहने वाली महिला ने बहू और उसके प्रेमी के खिलाफ गुजैनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आरोप लगाया है कि बहू जेवर व नकदी लेकर घर छोड़कर प्रेमी के साथ कहीं चली गई है। पुलिस बहू और उसके प्रेमी की तलाश कर रही है। महिला के मुताबिक बेटे की शादी पिछली साल औरैया जिले की रहने वाली युवती के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन तक सब कुछ सही चला लेकिन उसके बाद बहू अपना ज्यादातर समय फोन पर ही बिताने लगी। शक होने पर बेटे ने विरोध किया तो घर में झगड़ा होने लगा। शुक्रवार को घर के काम से बाहर गए थे, तभी बहू ने फोनकर कर औरैया के जसवंतनगर निवासी प्रेमी मनीष राजावत को बुला लिया और उसके साथ चली गई। जाते समय अलमारी में रखे 5.50 लाख के जेवर और 3.38 लाख की नकदी भी साथ ले गई। गुजैनी थाना प्रभारी विनय तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर दोनों की तलाश की जा रही है।