फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Accident: कार ने महिला को मारी टक्कर, 50 मीटर घिसटती चली गई...मौत, CCTV खंगाल रही है पुलिस

Sat, 10 Jun 2023 11:03 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सड़क हादसे में कार में फंसकर 50 मीटर घिसटी महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला मरियमपुर अस्पताल के बाहर दो बेटों के साथ फल और जूस के ठेले लगाती थी। देर रात दुकान बंदकर घर लौटते वक्त नजीराबाद थाना क्षेत्र में हादसा हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में मरियमपुर अस्पताल के बाहर बेटों अजीत और अमित के साथ फल और जूस का ठेला लगाने वाली जयंती देवी (45) को गुरुवार देर रात तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। महिला कार के अगले हिस्से में फंसकर करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई।

विज्ञापन

बेटों ने महिला को गंभीर हालत में हैलट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से चालक की तलाश में जुटी है। अजीत ने बताया कि गुरुवार रात करीब 11:30 बजे दुकान बंदकर के दोनों ठेले लेकर घर लौट रहे थे।
जयंती भी पैदल ठेलों के पीछे चल रही थीं। मरियमपुर चौराहा पार करके नजीराबाद की ओर जाते समय सामने से एक सफेद रंग की कार आई और यू-टर्न लेने के बाद जयंती देवी को टक्कर मार दी। चालक कार समेत नजीराबाद रेलवे क्राॅसिंग की ओर फरार हो गया।

विज्ञापन

50 मीटर दूर लहूलुहान हालत में गिरी
दोनों मदद के लिए शोर मचाते हुए कार के पीछे भागे। 50 मीटर दूर लहूलुहान हालत में पहिये से छटक कर जयंती दूर गिरीं। उन्हें ई-रिक्शे पर लादकर हैलट अस्पताल पहुंचे, जहां सुबह डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

बिहार में किसानी करता पति
अमित ने बताया कि उनके पिता रामबहादुर बिहार के निवादा में रहकर किसानी करते हैं। जयंती की मौत की खबर सुनकर वह बिहार से शहर के लिए निकल चुके हैं। जयंती अपने दोनों बेटों के साथ करीब 35 साल से मरियमपुर अस्पताल के बाहर फल और जूस के ठेले लगा रही थी।
विज्ञापन

पूर्व में हुए हादसे
  • 11 मई 2015 को कोहना में रईसजादे ने फुटपाथ पर सो रहे दो मजदूरों पर कार चढ़ा दी थी। एक की मौके पर मौत और दूसरा घायल था।
  • चार मई 2022 को कोकाकोला क्राॅसिंग के पास अनियंत्रित बैंक मैनेजर की कार ने कई वाहन सवारों को टक्कर मारी। छह लोग घायल हुए थे।
  • 23 फरवरी 2023 को स्वरूपनगर थाने के पास नशे में कार सवार ने स्कूटी सवार महिला डॉक्टर को टक्कर मार दी थी। आईसीयू में भर्ती रही थी।
  • छह जून 2023 को गंगा बैराज पर तेज रफ्तार कार ने डिपार्टमेंटल स्टोर के मैनेजर को टक्कर मारी, जिससे मौके पर मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें