फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda Suicide: पत्नी को वीडियो कॉल कर फंदे पर झूल गया व्यापारी, घरेलू विवाद से क्षुब्ध होकर उठाया आत्मघाती कदम

Sat, 22 Jul 2023 07:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda Crime: कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। मृतक का घरेलू विवाद चल रहा था। पत्नी भी उसके भाई के साथ चली गई थी। मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल भी निकाली जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में पत्नी से वीडियो कॉल पर बात करने के बाद मवेशी व्यापारी ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना से पहले उसके पास कुछ मवेशी व्यापारी भी आए थे। उनके साथ उसने शराब पी थी। बताया जा रहा है कि मृतक का पत्नी से घरेलू विवाद चल रहा था, जिससे क्षुब्ध होकर फंदा लगा लिया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के कंधरदास तालाब निवासी भरत पांडेय (32) ने अपने घर के बगल में स्थित मवेशी बाड़े में रस्सी से लटककर जान दे दी। उसका शव टीन की फड़ में लगे लोहे के गाटर से लटका था। शनिवार सुबह मोहल्लेवासियों ने बाड़े में शव देखा, तो जानकारी हुई।
भरत पांडेय के बड़े भाई श्रीराम ने बताया कि तीन दिन से घरेलू मामले को लेकर पत्नी अंजू से विवाद चल रहा था। वह पत्नी को अपने साथ तिंदवारा ले गया था, ताकि झगड़े से बच सके। भरत मवेशी खरीदने और बेचने का व्यापार करता था। उसके एक पुत्र और एक पुत्री है। भरत शराब के नशे का भी आदी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है पुलिस
उन्होंने बताया कि भरत की शुक्रवार की रात उसकी पत्नी अंजू से वीडियो कॉलिंग पर बात भी हुई है। उधर, शहर कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। मृतक का घरेलू विवाद चल रहा था। पत्नी भी उसके भाई के साथ चली गई थी। मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल भी निकाली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें