फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: दबंगों ने पति-पत्नी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, बेटे को भी डंडों से मारा, अफसरों के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 15 Jan 2023 05:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

कोतवाली देहात के नयागांव सहालमपुर में दंबगों के एक परिवार को बेरहमी से पीटा, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पहले पुलिस मामले को टालती रही, लेकिन  पुलिस के आला अफसरों के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में पुलिस की सख्ती दबंगों पर लगभग बेअसर साबित हो रही है। साथ ही, आए दिन दबंग और उनकी दबंगई के  मामले प्रकाश में आ रहे है। ऐसा ही एक मामला कोतवाली देहात के नयागांव सहालमपुर में सामने आया। यहां दबंगों ने पति-पत्नी और उनके पुत्र को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया।

विज्ञापन

पहले तो पुलिस ने मामले को टालती रही, लेकिन आला अफसरों के आदेश पर मामला दर्ज किया गया है। नयागांव सहालमपुर की सुनीता सिंह ने बताया कि 14 जनवरी की शाम लगभग सात बजे उसका पति पिंकू सिंह अपने दरवाजे पर खड़ा हुआ था।
उसी बीच गांव के राजू सिंह, सुल्लू सिंह,जानवी सिंह, अमर सिंह,श्यामू सिंह, शिवम सिंह और रामू सिंह आ गए। पुरानी रंजिश को लेकर उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। इस पर उसके पति पिकूं ने ऐसा करने से मना किया, तो सभी ने उसके पति को पकड़कर लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर सुनीता और उसका बेटा गोलू बचाने दौड़ा, हमलावरों ने उन्हें भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इससे तीनों  घायल हो गए। इसके बाद हमलावर मार डालने की धमकी देते हुए भाग गए। कोतवाल गंगेश शुक्ला का कहना है कि तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें