उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति का अनोखा मामला देखने को मिला। यहां एक जोड़े ने शादी के बाद विदाई से पहले झंडारोहण किया। उन्होंने कहा कि ये उनके जीवन का सबसे अहम पल है, ऐसा कर वह बहुत खुश हैं।
बांदा जिले में गणतंत्र दिवस पर एक मैरिज लॉन में वर-वधू ने ध्वज फहरा कर देश भक्ति का संदेश दिया। कानपुर के किदवई नगर निवासी लोकेश और बांदा के गायत्री नगर निवासी रिषा की शादी बांदा एक मैरिज लॉन में 25 जनवरी को हुई।
विज्ञापन
26 जनवरी को विदाई से पूर्व मैरिज लॉन के मालिक सुरेश कान्हा ने वर लोकेश के पिता श्याम और वधू के पिता रामबाबू गुप्ता से ध्वजारोहण करने की बात रखी, जिस पर वर और वधू समेत सभी परिजन राजी हो गए। वर-वधू ने ध्वज फहराया और राष्ट्रगान के बाद भारत माता की जय के नारे भी लगाए।
इस दौरान वर और वधू पक्ष के लोग मौजुद रहे। वर लोकेश केसरवानी और वधू रिसा केसरवानी ने बताया कि शादी के दिन राष्ट्रीय ध्वज फहराने का मौका मिला। उनके जीवन का सबसे अहम पल है, ऐसा कर वह बहुत खुश हैं। ये दिन हमारे लिए बेहद यादगार बन गया है।